रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत हो गई। शनिवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक करौली जिले के नादौती तहसील के गांव तिमावा निवासी राजेंद्र धारूहेड़ा के माहेश्वरी गोयल कॉलोनी में किराये पर रहता था।वह राज मिस्त्री का काम करता था।शनिवार को वह एक होटल के पास से रोड क्रॉस कर रहा था।