गुलाना: तिंगजपुर का युवक लापता, बाइक मिली लावारिस, पुलिस कर रही जांच, लालाखेड़ी जाने की बात कहकर निकला था
सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम तिंगजपुर से एक 23 वर्षीय युवक कल से लापता हो गया है। युवक देवकरण पिता भेरूलाल अपने घर से लालाखेड़ी जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी बाइक गुलाना रोड पर लावारिस हालत में मिली है। थाना से शनिवार सुबह 11 जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6:25 बजे देवकरण के भाई ओमप्रकाश ने उससे आखिरी बार बात की थी।