झुंझुनू: बेटे की शादी से चार दिन पहले घर में मातम, पोसाना टोल बूथ पर BSF जवान को रोडवेज बस ने कुचला, CCTV फुटेज आया सामने
झुंझुनूं जिले के पोसाना टोल बूथ पर एक दर्दनाक हादसे में बीएसएफ के एएसआई मनोज भार्गव निवासी भोड़की की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि जिस घर में चार दिन बाद छोटे बेटे विजय की शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अचानक मातम छा गया। जानकारी के अनुसार मनोज भार्गव बेटे की शादी के लिए गहने लेने जा रहे थे।