पंजवारा- गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित चीर नदी पुल के पहुंच पथ पर सड़क दुर्घटना में गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे एक साइकिल सवार आदमी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान झारखंड के खटनई गांव निवासी पवन शाह के रूप में हुई है। पवन शाह टैटू बनाने का कार्य करता है। वह काम खत्म करने के बाद वह साइकिल से पंजवारा लौट रहा था। इसी दौरान हाईवा ने टक्कर मार दिया।