जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र गांव तिगरी मार्ग के पास खेतों में तेंदुआ घूमते हुए दिखाई दिया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो वायरल हो जाने के बाद ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है और वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश तेज कर दी है और किसान खेतों पर काम करने के लिए जाने से डर रहे हैं।