बड़ा मलेहरा: बूदौर तिराहा के पास अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार खाली ट्रक पलटा कोई हताहत नहीं
बड़ामलहरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार खाली ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया गया है कि ट्रक चालक ने चलते ट्रक से कूदकर जान बचाई है। हासिल जानकारी के मुताबिक सागर से टीकमगढ़ की ओर जा रहा खाली ट्रक क्र.आरजे 11 जीबी 3535 घुवारा के नजदीक बूदौर तिराहा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हालाकि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।