सोनीपत: महलाना रोड पर सड़क में धंसा केंटर, वाहन चालकों को हुई परेशानी
सोनीपत के महलाना रोड पर मंगलवार को सड़क में एक कैंटर धंसने का मामला सामने आया । पिछले डेढ़ महीने में यह तीसरी घटना है जब महलाना रोड पर कोई वाहन धंस गया है। इसके बाद कैंटर में भरे सामान को अन्य वाहन में उतारना पड़ा तथा बड़ी मशक्कत के बाद केंटर को बाहर निकलवाया गया। इस दौरान महलाना रोड पर से आने जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना