गोला: बड़हलगंज में ट्रेलर पलटा, आग लगी; गोरखपुर में फोरलेन से उतरते समय हुआ हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान
गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र मे मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ओझवली गांव के पास फोरलेन से सर्विस लेन पर उतर रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पेड़ से टकराने के बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई, जिससे उसका केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि, चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली।जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार को ओझवली फोरलेन के पास हुई।