रामगढ़: रामगढ़ के पिपरोली गांव से निकला ताजिया जुलूस, अकीदतमंदों ने लगाए या हुसैन के नारे, मातमी दस्तों ने किया मातम
रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के पिपरोली गाँव में रविवार को शाम 6 बजे मोहर्रम पर पारंपरिक श्रद्धा के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। यह जुलूस हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में निकाला जाता है।सुबह से ही गाँव में अकीदतमंदों की भीड़ जमा होने लगी। जुलूस में ताजिए,अलम और जुलजनाह शामिल रहे। मातमी दस्तों ने सीने पर हाथ मारते हुए "या हुसैन" के नारे लगाए।