जसराना: सिकरारी गांव के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सिकरारी के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। वहीं रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया।