मांझी रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही कौरु धौरु गांव के युवकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जख्मी को बाइक से मांझी सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए छपरा रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान सिवान जिले के सोपोर निवासी नूर हसन अंसारी के रूप में हुई है