मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा
दन्नाहार क्षेत्र के जवापुर में आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के ऊपर अचानक से हमला कर दिया जिससे मोर गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं ग्रामीणों ने कुत्तों के चंगुल से मोड़ को बचाया और वन विभाग को सूचना दी वहीं गांव में पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को अपने हवाले लिया और डॉक्टर से इलाज करने के बाद वन विभाग में उसको छोड़ दिया गया है।