रामपुर: बुद्धवार को ग्राम कोयला में ट्रैक्टर ट्राली ने पिकअप को मारी टक्कर, हादसे में दो युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Sep 25, 2024 उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी दीनदयाल राठौर और नैन सिंह पिकअप चलाते है। दोनों पिकअप पर रुद्रपुर से रामपुर आ रहे थे। ग्राम कोयला में तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए। चालक ट्रेक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।