कटंगी शहर के अर्जुननाला में रेलवे ओवरब्रिज के पास महारानी दिद्दा बाई की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। लोहार समाज ने महारानी दिद्दा बाई की जयंती को बेहद धूमधाम और उत्साह के मनाया। श्री विश्वकर्मा आदर्श लोहार विकास मंच ब्लॉक कटंगी के तत्वाधान में शनिवार 17 जनवरी को छतेरा रोड़ स्थित भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा निकाली गई।