हिंडौन सिटी पीलवा गांव में पशुओं का चारा काटते समय एक मजदूर का हाथ थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से कट गया।जिससे मजदूर की मौत हो गई है।नई मंडी थाने के एएसआई भूपेंद्र सिंह ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया मृतक पीलवा निवासी हुकम चंद जाटव पुत्र रामजीलाल थ्रैसर मशीन से चारा काट रहा था। मशीन की चपेट में आने से उसका हाथ कट गया और उसकी मौत हो गई।