भितरवार: बरुआ गांव के पंचायत भवन में जुआ खेल रहे थे कुछ लोग, मौक़े पर पहुंचे तहसीलदार ने की कार्रवाई
भितरवार अनुभाग के अंतर्गत आने वाले बरुआ गांव पंचायत भवन में चल रहा था जुआ, तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान ने पकड़ा। कलेक्टर के आदेश अनुसार सप्ताह में एक दिन पटवारी को पंचायत मुख्यालय पर बैठने के दिए गए आदेश को देखते हुए। ग्राम पंचायत बरुआ का निरीक्षण करने पहुंचे थे तहसीलदार श्री चौहान। पंचायत भवन में जनसुनवाई की जगह ताश के पत्ते चल रहे थे।