मीनापुर: मीनापुर प्रखंड के चकईमाद गांव में बिजली की करंट से 26 वर्षीय महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है।
मीनापुर प्रखंड के चकईमाद गांव में बिजली की करंट से एक 26 वर्षीय महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है । मृतका की पहचान श्याम कुमार की पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है । पूर्व पंचायत समिति विनोद प्रसाद ने बताया कि महिला अपने घर मे साफ सफाई कर रही थी । इसी दौरान करंट की चपेट आ गई । एसकेएमसीएच के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।