कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर सिनेमा चौक से लेकर श्री राधा गोविंद कृष्ण मंदिर आखर के बीच के मार्ग में आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है। इस हिस्से में मुख्य सड़क सकरी हैं और भारी वाहनों की आवाजाही से यहां जाम की स्थिति बनती है। स्थानीय रहवासी बताते है कि भारी वाहनों की आवाजाही के लिए खमरिया-खजरी बाइपास बना हुआ है। लंबी दूरी से बचने के लिए यहां चल रहे हैं।