बीकापुर: खपराडीह स्टेट के पास सड़क के किनारे नशेड़ी युवक ने अपना गला काटा, पहुंची पुलिस तत्काल इलाज के लिए ले गई
घटना हैदरगंज थाना क्षेत्र के खपराडीह स्टेट के पास की है, जहां देर रात्रि में पांडेय का पूरा निवासी वीरू शर्मा ने नशे की हालत में अपना गला काट लिया, राहगीरों की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज ने गंभीर रूप से घायल वीरु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज पहुंचाया, जहां से इलाज उपरांत जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।