ताजपुर: अस्पताल चौक पर इन्नोस कार्यकर्ताओं ने जले ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ऊर्जा मंत्री का पुतला फूँका
ताजपुर के इन्नोस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौक पर पांच दिनों से जले ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर अस्पताल चौक पर ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की है।कार्यकर्ताओं ने बताया कि जल्द ही जले हुए ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।