आरा: जमीरा हाल्ट के पश्चिम साइड स्थित अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत
Arrah, Bhojpur | Sep 18, 2024 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर जमीर हाल्ट के पश्चिम साइड स्थित अप लाइन पर बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवा गांव वार्ड नंबर एक निवासी स्व. केसरी राम के 57 वर्षीय पुत्र लालजी राम है एवं वह पेशे मजदूर थे।