पलेरा: कछोरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते महिला के साथ हुई मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पलेरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत का आने वाले ग्राम कछौरा में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार की सुबह पीड़ित महिला ने पलेरा थाना आकर अपनी शिकायत पुलिस को दर्ज कराई है। फरियादी महिला मालती पत्नी अखिलेश अहिरवार ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह 3 बजे उसके साथ उसके देवर व देवर की 2 पुत्री ने मारपीट कर दी है जिस पर पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया है।