लाडपुरा: कोटा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को उड़ाया, 8 से 10 फीट दूर तक घसीटते हुए ले गई, उपचार जारी
Ladpura, Kota | Oct 13, 2025 कोटा में तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक सवार को लगभग 8 से 10 फीट तक घसीटते हुए ले गई। इतना ही नहीं कार उसके ऊपर से गुजर गई। जिसके बाद कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।