रैपुरा में बुधवार शाम करीब 5 बजे धार्मिक उत्साह और आस्था के वातावरण में श्रीमद् भागवत कथा की कलश शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह शोभायात्रा बड़ी मड़िया रैपुरा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों और मुख्य चौराहों से होते हुए सिद्ध क्षेत्र बजरंग धाम तक पहुँची, जहां इसका विधिवत समापन हुआ।