सायला: जलसों सायला महोत्सव के तहत उपखंड मुख्यालय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
Sayla, Jalor | Feb 12, 2024 जलसों सायला महोत्सव के तहत उपखंड मुख्यालय पर प्रशासन व ग्रामीणों की मौजूदगी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।जिसमें सुबह रन फॉर दौड़ कार्यक्रम हुआ एवं दिन में खेल मैदान में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।जिसमें एक से बढ़कर एक जलसो सायला कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई।