चितरा कोलियरी स्टेडियम में शनिवार शाम तक में हुए रंजीत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रविन्द्र 11 चितरा ने HCL चितरंजन को 5 रन से हराकर ट्रॉफी जीत लिया। वहीं समिति प्रमुख व युवा नेता प्रशांत शेखर व कोलियरी एजेंट यूपी चौधरी ने रनर व विनर टीम को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि रोमांचक मैच का 10 हजार दर्शकों ने लुत्फ उठाया।