आरा: तीन दिन से बाढ़ के पानी में डूबे युवक का शव आज बरामद, शव फूलकर गुबारे जैसा हो गया
Arrah, Bhojpur | Aug 8, 2025 कलपट्टी गांव में एक युवक बाढ़ के पानी मे डूब गया था। उसका शव तीन दिन बाद आज बरामद किया गया है। मृतक कलपट्टी गांव का रहने वाला अनूप यादव था। बताया गया कि शौच जाने के दौरान उसका पैर फिसल गया था जिससे पानी मे गिरकर वो लापता हो गया। आज उसके शव को बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।