रामपुर: सोमवार को अम्बेडकर पार्क में अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ द्वारा फूलों और गुलाल से होली मनाई गई
Rampur, Rampur | Mar 10, 2025 सोमवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खान के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में फूलों व गुलाल से होली खेली गई इस मौके पर मुस्लिम व हिंदू समाज के लोगों ने एक दूसरे के साथ मिलकर होली मनाई। छोटे-छोटे बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली के गीत गाए।