रामानुजगंज: शासकीय कन्या आश्रम सनावल में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने औचक निरीक्षण कर लिया जायजा
शासकीय कन्या आश्रम सनावल में कृषि मंत्री राम विचार नेताम आज 10 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे आश्रम पहुंचकर औचक निरीक्षण कर छात्रों को मिलने वाली संपूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों और छात्रों से शिक्षा संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति कृत संकल्प है