मंदसौर: गांधी चौराहे पर मंदसौर को संभाग बनाने के लिए शुरु हुआ पोस्टकार्ड अभियान, शहर से एक माह में लिखे जाएंगे 1 लाख पोस्टकार्ड
मंदसौर को संभाग बनाने की मांग को लेकर मंदसौर गांधी चौराहा पर आज से पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की गई है जो की एक महा तक सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक चलेगा, यह पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम लिखे गए हैं और कहां की संभाग नहीं बनाया गया तो मंदसौर में विरोध प्रदर्शन एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा,