आगरा: नालबंद चौराहा स्थित दक्ष कन्या मंदिर से निकली 28वीं दक्ष कन्या शोभायात्रा,प्रजापति समाज सहित भक्त रहे मौजूद
Agra, Agra | Apr 16, 2024 आगरा में हर साल नालबंद चौराहा स्थित दक्ष कन्या देवी मंदिर से निकलने वाली 28वीं दक्ष कन्या शोभायात्रा का मंगलवार को आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा पंचकुइयां, मीना बाजार कोठी,लोहामंडी चौराहा,हरीपर्वत से गुजर कर पुनः दक्ष कन्या देवी मंदिर पर समाप्त हुई। जिसमें तमाम प्रजापति समाज के लोगो सहित भक्तजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।