कानपुर: कानपुर से विदेशी परिंदों का रिश्ता बरकरार, लौटे रंग-बिरंगे मेहमान
कानपुर प्राणी उद्यान की 18 हेक्टेयर में फैली झील फिर से रंगीन परिंदों से आबाद हो उठी।निदेशक ने बुधवार दोपहर 3बजे बताया हर वर्ष की तरह इस बार भी साउथ एशिया से हजारों किमी का लंबा सफर तय कर पेंटेट स्टॉर्क प्रजाति के विदेशी सारस यहां पहुंच गए हैं।आसमान में मंडराते इन सफेद-गुलाबी परिंदों की कतारें झील पर उतरीं।मौजूदा समय में इनकी संख्या 1000 के पार पहुंच चुकी है