हरदोई: माधौगंज में घरेलू विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट कर की हत्या, घटना को लेकर एएसपी नृपेंद्र ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 14, 2024 छोटे भाई ने लाठी से पीट कर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसठ कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर की है। जहां बुधवार की रात 45 वर्षीय शराब पीकर घर आया था। इसी दौरान उसने अपने छोटे भाई रामखेलावन की बेटी को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनो के बीच विवाद हो गया। घटना को लेकर एएसपी नृपेंद्र ने जानकारी दी है।