हिलसा: हिलसा के एसडीओ कक्ष में अनुमंडल स्तरीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम को लेकर हुई बैठक
Hilsa, Nalanda | Jul 2, 2024 हिलसा अनुमंडल कार्यालय स्थित एसडीओ कक्ष मेंअनुमंडल स्तरीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम को लेकर हुई बैठक। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ प्रवीण कुमार ने कहा की यदी कोई इस अधिनियम के तहत मामला प्रकाश में आता है तो उसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पदाधिकारी के द्वारा किसी प्रकार की इस मामले को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।