बिहिया: बिहिया थाना परिसर में जनता दरबार में दो मामलों का ऑन स्पॉट किया गया निपटारा
Behea, Bhojpur | Jul 27, 2024 बिहिया सीओ रचना कुमारी ने आज शनिवार को थाना परिसर में भूमि विवाद को लेकर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार के साथ जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान कुल 4 आवेदन आए, जिसमें बिहिया सीओ द्वारा संबंधित जमीन से संबंधित कागजात की जांच पड़ताल की उपरांत दोनों पक्षों की बातों को सुनते हुए ऑन स्पॉट दो मामलों का निष्पादन कर दिया गया।