ग्वालियर गिर्द: पत्नी के छोड़ जाने पर पति ने रेलवे ओवर ब्रिज से लगाई छलांग, बिरला नगर की घटना
पत्नी छोड़कर गई तो रेलवे ओवर ब्रिज से कूदा पति, बिरला नगर की घटना रविवार की शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर में एक युवक ने पत्नी के घर छोड़कर चले जाने पर रेलवे ओवर ब्रिज से छलांग लगा दी, हालांकि 35 फीट की ऊंचाई से गिरने के बावजूद उसे केवल मामूली चोट आई है। आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक का नाम मुकेश अहिरवार है जो हजीरा इलाके का रहने वाला है