चौपारण के गढ़काली हनुमान मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर हनुमन्त सेवा संस्थान, बिगहा द्वारा दही-चूड़ा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री मनीष जायसवाल जी एवं विधायक श्री मनोज कुमार यादव शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने लोगों के बीच दही, चूड़ा और तिलकुट का वितरण कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।