पांकी: मेदिनीनगर में टेम्पो से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के बाद खतरे से बाहर
Panki, Palamu | May 28, 2025 मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड में बुधवार को एक 50 वर्षीय महिला उर्मिला देवी टेंपो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदार राकेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे इलाज शुरू हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला को खतरे से बाहर बताया।