झालरापाटन: झालरापाटन में राष्ट्रीय बजरंग दल का शस्त्र पूजन, मालीपुरा हनुमान मंदिर में हुआ कार्यक्रम, नए संकल्प लिए गए
राष्ट्रीय बजरंग दल ने झालरापाटन तहसील के मालीपुरा गांव स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल बारा विभाग मंत्री दशरथ ब्रह्मा भाट मुख्य अतिथि रहे। दशरथ ब्रह्मा भाट ने रविवार दोपहर 12:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया,हनुमान प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।