जिला प्रशासन द्वारा कला संस्कृति विभाग बिहार के तत्वाधान में दाउदनगर के सोन नदी काली घाट पर बुधवार को आयोजित होने वाले मकर संक्रांति महोत्सव की तैयारी को मंगलवार को अंतिम रूप दिया गया।बीडीओ मो जफर इमाम ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे बताया कि इस आयोजन को भव्य जवं ऐतिहासिक बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत से होगी।