किशनगढ़: खोड़ा गणेश रोड स्थित श्रीकंठ महादेव धाम मंदिर में सर्व पितृ अमावस्या पर भस्म आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
सर्व पितृ अमावस्या पर भस्म आरती का आयोजन खोड़ा गणेश रोड़ स्थित श्री कंठ महादेव धाम में आश्विन मास की कृष्ण पक्ष देव कार्य सर्वपितृ अमावस्या बुधवार को शाम 6 बजे पंडित सत्येन्द्र शर्मा के सान्निध्य में भस्म आरती का आयोजन किया गया। भस्मारती के दर्शनों के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।भस्मारती के दर्शन करने से शारीरिक पीड़ा का निदान होता है।