नगर के गढ़ हाईवे मार्ग स्थित नहर पटरी पर मिट्टी का ढेर पड़े होने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। रविवार को नगर के गढ़ हाईवे मार्ग स्थित नहर पटरी पर मिट्टी के ढेर पड़े होने से लोगों को मार्ग पर आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों को दुर्घटना का डर भी सता रहा है।