बीना: भारी बारिश से हासलखेड़ी में मकान डूबा, SDRF ने पिता-पुत्र को सुरक्षित निकाला
Bina, Sagar | Jul 30, 2025 क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है और भारी बारिश की वजह से बेतवा एवं बीना नदी सहित सभी नदी नाले उफान पर है। वहीं ग्राम हसल खेड़ी में बेतवा नदी में बाढ़ आने की वजह से एक मकान पानी में डूब गया। जिसमें पिता और पुत्र फस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एसडीआरएफ टीम की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित पिता पुत्र को बाहर निकाल लिया।