जगदीशपुर: इसाढी़ के पास सड़क हादसे में ऑटो चालक बुरी तरह जख्मी, किया गया आरा रेफर
आरा मोहनिया फोरलेन 319 इसाढी़ दुल्हिनगंज के पास कार और ऑटो के आमने-सामने के टक्कर में ऑटो ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं उसी रास्ते से गुजर रहे जगदीशपुर प्रखंड के पश्चिम आयर पंचायत के वार्ड नंबर 5 के वार्ड सदस्य पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता फैयाज आलम द्वारा घटित घटना की जानकारी नेशनल हाईवे एंबुलेंस , जगदीशपुर थाना और 112 पुलिस को दी।