नरसिंहगढ़: बाराद्वारी रोड पर चलना हुआ मुश्किल, गड्ढों में ढूंढनी पड़ती है सड़क
नरसिंहगढ़ में बुधवार दोपहर 3 बजे पिछले 1 वर्षों से भी ज्यादा समय से बाराद्वारी रोड के गड्ढे लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। ना तो नई सड़क बन रही है और ना ही गड्डों की मरम्मत हो रही है। सबसे ज्यादा खराब हालत जल मंदिर के सामने वाली सड़क की है। लोगों को सड़क के गड्ढे में से अपने वाहन निकालना भारी पड़ रहा है। गड्डों की वजह से बाइकें और स्कूटी खराब हो रही |