आरा: डॉ विकास के अत्याधुनिक ब्लड बैंक का उद्घाटन भोजपुर सिविल सर्जन द्वारा किया गया
Arrah, Bhojpur | Aug 27, 2024 आरा शहर के बाबू बाजार स्थित शांति मेमोरियल हॉस्पिटल में एक अत्याधुनिक ब्लड बैंक खुला है। इसका उद्घाटन भोजपुर के सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने किया। इस ब्लड बैंक में होल ह्यूमन ब्लड, प्लेटलेट्स, कॉम्पोनेंट्स, एफएफपी की व्यवस्था की गई है। यह मरीजों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा।