खूंटी: तजना नहर के पास सड़क हादसे में मजदूर की मौत
Khunti, Khunti | Oct 31, 2025 तजना नहर के पास सड़क हादसे में मजदूर की मौत।खूंटी सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटी-रांची मार्ग पर तजना नहर के पास गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में 52 वर्षीय बुतरू लोहरा की मौत हो गई। बुतरू जमुवादाग स्थित हरिजन कॉलोनी का निवासी था। हादसे के बाद शव को खूंटी सदर अस्पताल में रखा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा