डेहरी: बस्तीपुर में श्री श्री कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न हुआ
Dehri, Rohtas | Jan 19, 2025 बस्तीपुर में श्री श्री कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न। डेहरी प्रखंड क्षेत्र के भैसहाँ पंचायत के बस्तीपुर स्थित श्री श्री कृष्ण मंदिर में 17 से 19 जनवरी तक भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया गया। 17 जनवरी को कलश यात्रा से शुरुआत हुई, जबकि 18 जनवरी को अखंड हरि कीर्तन और वेदी पूजन हुआ।