शाहनगर मंडल में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत 6 दिसंबर की दोपहर आमा स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।खेल प्रभारी समीम खान के नेतृत्व में प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं एथलेटिक्स की स्पर्धाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।