देहरादून: मसंदावाला के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, वन संपदा को हुआ भारी नुकसान
देहरादून के मसंदावाला के जंगल में आग लगने की घटना सामने आई है। भीषण गर्मी और सूखी झाड़ियों के चलते आग तेजी से फैली, जिससे बड़े क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुँचा है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.